अहमदाबाद, गुजरात | 04 सितंबर 2026

राणीप स्थित पिंक सिटी को-ऑपरेटिव सोसायटी में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सोसायटी परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों में प्रसाद के रूप में सेब और केले का वितरण किया गया। आयोजकों के अनुसार लगभग 300 भक्तजनों को प्रसाद दिया गया।

सोसायटी के समाज सेवक वसंतभाई ने बताया कि पिंक सिटी सोसायटी में यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। हर साल जन्माष्टमी पर इसी तरह प्रसाद वितरण और उत्सव का आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ रहा। युवाओं और महिलाओं ने मिलकर मटकी फोड़ का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे दिन सोसायटी में उत्सव जैसा माहौल रहा।

इस आयोजन में प्रसाद की व्यवस्था सणगार युवक मंडल की ओर से वसंतभाई द्वारा की गई थी, जबकि पूरे कार्यक्रम का आयोजन महिला भजन मंडली ने संभाला। महिला मंडल की भजन मंडली ने भक्ति गीतों से समां बांध दिया।

सोसायटी के लोगों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से आपसी भाईचारा और एकता बढ़ती है।

– माणदेशी NEWS, अहमदाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *